Trading कैसे सीखें? पूरा आसान गाइड हिंदी में

आज के समय में अपने कभी न कभी के वारे में नाम तो सुना ही होगा और इससे पैसे कमाए जाते है तो आपके मन में भी अगर सवाल आ रहा है की ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाए तो आज हम आपको देते में इसके वारे में जानकरी देने वाले है की ट्रेडिंग क्या है किसे सीखे और ट्रेडिंग कैसे काम करती है ट्रडिंग की कितने टाइप है और ट्रेडिंग के कौन कौन से तरीके है चलो डिटेल में इनके वारे में चर्चा करते है

आज के समय में हर कोई ऑनलाइन पैसे कामना चाहता है उन्ही में से एक तरीका है ट्रेडिंग जिसमे आप अपने पैसे से पैसे कमाते है इसलिए हर कोई ट्रेडिंग सीखना चाहता है तो चलो जानते है की ट्रेडिंग कैसे सीखे

पहले समझें – ट्रेडिंग क्या होती है?

ट्रेडिंग सीखने से पहले आपको पता होना चाहिए की ट्रेडिंग क्या होती है और कैसे काम करती ट्रेडिंग को अगर सिंपल लैंग्वेज में बताये तो ट्रेडिंग में आप एक शेयर को कम कीमत में खरीदते है और फिर जब उसकी कीमत बढ़ जाती है तो फिर आपको बेच कर अपना मुनाफा कमा लेते है

ट्रेडिंग सिर्फ शेयर की नही होती है बल्कि और भी तरह की होती है जैसे-

  • Share Market
  • Crypto Market
  • Commodity (सोना, तेल आदि)
  • Forex (विदेशी करेंसी)
    में भी की जाती है।

ट्रेडिंग के प्रकार

दोस्तों ट्रेडिंग भी कई प्रकार की होती तो आज हम आपको स्टॉक मार्केट में जिस भी प्रकार की ट्रेडिंग होती है उसके वारे में हम आपको बतायेगे

Intraday Trading

Intraday Trading में आप किसी भी शेयर को एक ही दिन में खरीदते और बेचते है जिसे इंट्राडे ट्रेडिंग कहते है इसके आप सुबह मार्केट के ओपन होते ही 9:15 से स्टॉक को खरीद लेते है फिर इसको आप दिन भर होल्ड कर सकते है लेकिन आपको मार्किट बंद होने से पहले बेचना पड़ता नहीं तो फिर आपका जो ब्रोकर होता है वह आपके शेयर को बेच देता है और फिर आपको इसका एक्स्ट्रा चार्जेज भी देना पड़ता है

इंट्राडे ट्रेडिंग में आपको मार्जिन भी मिल जाता है जैसे अगर किसी शेयर की कीमत अभी 1000 रूपए है तो अगर आपको 5X का मार्जिन मिलता है तो फिर आपको सिर्फ 200 रूपए ही दने पड़ते है और आपको शेयर मिल जाता है तो इसमें आप काम पैसे भी ज्यादा शेयर लेकर ज्यादा मुनफा कमा सकते है

Swing Trading

स्विंग ट्रेडिंग भी इंट्राडे ट्रेडिंग की तरह ही होती है जैसे आप इंट्राडे ट्रेडिंग में सिर्फ 1 दिन के लिए ही शेयर को खरीद सकते है लेकिन स्विंग ट्रेडिंग में आप शेयर को 7 से लेकर 15 दिन तक होल्ड करते है इसमें आप कभी भी शेयर को बेच सकते है और अगर आपको शेयर नहीं बेचना है तो आप उसको होल्ड करके भी रख सकता है लेकिन बस इसमें आपको मार्जिन नहीं मिलता है

स्विंग ट्रेडिंग में आपको ज्यादा पैसो की जरूरत पड़ती है जैसे की अभी के समय में अगर आप इंट्राडे ट्रेड 20 हजार से कर रहे है तो फिर आपको स्विंग के लिए 1 लाख रूपए की जरूरत पड़ती है

Positional Trading

इसमें आप अपनी ट्रेड को कई महीने तक होल्ड करते है जैसे 1 महीने से लेकर 6 महीने तक यह स्विंग ट्रेडिंग जैसे ही है बस इसमें टाइम ज्यादा होता है आप लम्बे समय तक ट्रेड को होल्ड करते है

Long-term Investment

इसको हम ट्रेडिंग नहीं बोलते है इसको हम लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट कहते है क्योकि इसमें आप किसी भी शेयर को तुरंत नहीं बेचते है आप कुछ सालो के लिए होल्ड करके रखते है जैसे 5 से 10 साल इसको हम सिम्पली इन्वेस्टिंग कहते है

ट्रेडिंग कैसे सीखें? (Step-by-Step Guide in Hindi)

ट्रेडिंग सीखने से पहले आपको यह सेलेक्ट करना होगा की आप किस प्रकार की ट्रेडिंग करना चाहते है आप स्टॉक में ट्रेडिंग करेंगे या क्रिप्टो या फिर forex में लेकिन अगर आप नए है तो आपको सबसे पहले इंडियन शेयर मार्किट से सीखना चाहिए वैसे तो ट्रेडिंग सीखना काफी आसान है लेकिन इसमें प्रॉफिटेबल होना वहुत कठिन है क्योकि ट्रेडिंग तो सिख जाते है लेकिन प्रॉफिटेबल नहीं हो पाते है तो चलो डिटेल में जानते है की कैसे एक प्रॉफिटेबल ट्रेडर बन सकते है

तो ट्रेडिंग सीखने के लिए आपको सबसे पहले बेसिक्स के वारे में जानना होगा जिसमे आपको चार्ट रीडिंग पैसा एक्शन के वारे में पढ़ना होगा और जानना होगा की मार्किट काम कैसे करती है चार्ट कैसे बनता है फिर इसके बाद आपको कैंडल्स के वारे में भी जानकारी होना चाहिए

तो ये कुछ ट्रडिंग के बेसिक फंडामेंटल्स है तो आपको सबसे पहले बेसिक को ही क्लियर करना है क्योकि 90% यही है ट्रेडिंग में अगर आपको ये सभी सही से आता है तो फिर आप ट्रेडिंग सीखा जाते है बस फिर आपको एक अपनी स्ट्रेटेजी बनानी होती है फिर उसकी हिसाब से आपको ट्रेडिंग करना है

तो ये बेसिक्स क्लियर करने के लिए आप यूट्यूब से सीख सकते है और वेबसाइट से भी पढ़ सकते है कुछ अच्छे हिंदी चैनल हैं:

  • Groww
  • Pranjal Kamra
  • Booming Bulls
    ये चैनल आपको आसान शब्दों में शेयर और ट्रेडिंग सिखाते हैं।

Demat अकाउंट चुने

ट्रेडिंग के अगर आपके सारे बेसिक कॉन्सेप्ट पूरे हो जाते है तो फिर इसके बाद आपको अब एक अच्छा सा डीमैट अकॉउंट खुलवाना चाहिए अभी के समय में आप इंडिया में जो पॉपुलर डीमैट अकाउंट है वो है ग्रो, angle one और Zerodha जैसे ब्रोकर में आप अपना अकाउंट खुलवा सकते है

ये स्टॉक ब्रोकर होते है इसके अलावा आप बैंक में भी डीमैट अकाउंट खुलवा सकते है लेकिन अगर आप अभी बिग्गनर्स है और सीख रहे है तो आप कोई भी ब्रोकर के साथ जाकर अकाउंट खुलवा सकते है

ट्रेडिंग की प्रैक्टिस करें

डीमैट अकाउंट खुलने के बाद अब आपको ट्रेडिंग की प्रक्टिस करना जरूरी है अब आप कम पैसे से रियल मार्किट में ट्रेड करके देखे की आपकी जो स्ट्रेटेजी है कितनी वर्क कर रहे है और अपने अभी कितनी लर्निंग ली है और की अभी बाकि है इससे धीरे धीरे आपको सीखते जाना है

अभी आप सिर्फ ट्रेडिंग प्रक्टिस कर रहे है तो आपको ज्यादा पैसे नहीं डालने है सिर्फ कम पैसो से लर्निंग करना है

Risk Management और psychology सीखें

ट्रेडिंग तो सभी सीख जाते है लेकिन एक प्रॉफिटेबल ट्रेडर बनाने के लिए आपको Risk Management और psychology पर कभी ज्यादा ध्यान देना होगा अगर आप ये दोनों चीजे सही कर लेते है तो फिर आप एक प्रॉफिटेबल ट्रेडर बन जाते है लेकिन ये चीजे एक दिन में नहीं आती है आपको डिसिप्लिन को फॉलो करना होता है और लगातार सीखने जाना है तभी आप एक प्रॉफिटेबल ट्रेडर बन जाते है

शुरुआती लोगों के लिए सरल सुझाव

  1. ₹500–₹1000 से शुरुआत करें।
  2. पहले सीखें, फिर कमाएँ।
  3. गलतियों से घबराएँ नहीं।
  4. रोज़ 15 मिनट मार्केट एनालिसिस करें।
  5. हमेशा स्टॉप लॉस लगाना न भूलें।

निष्कर्ष

अब आप समझ चुके हैं कि Trading कैसे सीखी जाती है तो एक बात को हमेशा ध्यान रखना होगा की ट्रेडिंग जल्दी अमीर बनने का तरीका नहीं, बल्कि समझदारी से पैसे बढ़ाने की कला है। इसको मास्टर करने में काफी समय लग जाते है तो आप जब भी ट्रेड कर अपने रिस्क पर करे इसमें लॉस भी होता है तो आपको यह भी समझना चाहिए

Leave a Comment