क्रिप्टो एक्सचेंज क्या होता है और यह कैसे काम करता है?

आज के समय में अपने क्रिप्टो करेंसी के वारे में सुना ही होगा की आज बिटकॉइन का प्राइस इतना हो गया है एथेरियम का प्राइस पहले इतना था और अब इतना हो गया है तो आपको यह सुनकर समझ तो नहीं आता होगा की ये क्या होता है और कैसे काम करता है क्रिप्टो को कैसे ख़रीदा और बेचा जाता है तो हम आपको यही बताने वाले है की क्रिप्टो को खरीदने और बेचने के लिए हम जिस भी प्लेटफार्म का इस्तमाल करते है उसको क्रिप्टो एक्सचेंज कहते है क्रिप्टो एक्सचेंज क्या होता और कैसे काम करता है इसको हम डिटेल में समझते है

अगर आपको बिलकुल भी क्रिप्टो एक्सचेंज के वारे में पता नहीं है तो हम आपको फुल डिटेल बतायेगे की क्या होता है और आज के समय में कौन से प्लेटफार्म बेस्ट है

क्रिप्टो एक्सचेंज के प्रकार

तो दोस्तों आप समझ गए होंगे की जिस प्लेरटफोर्म पर क्रिप्टो का लेंन देन यानि की buy sell होता है उसको क्रिप्टो एक्सचेंज बोलते जिसे से लोग अपनी क्रिप्टो को एक्सचेंज करते है खरीदते और बेचते है लेकिन क्रिप्टो एक्सचेंज के भी 2 तरह के होते है तो हम इनके वारे में भी बताने वाले है की ये क्या होते है

क्रिप्टो एक्सचेंज मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते है

Centralized Crypto Exchange (CEX)

ये ऐसे क्रिप्टो एक्सचेंज होते है जिनको कोई संस्था या प्लेटफार्म चलाते है लेकिन जो क्रप्टो करेंसी का मेन goal था वो एक Decentralized था लेकिन अभी के समय में वहुत ऐसे प्लेटफार्म आ गए है जिस से आप क्रिप्टो खरीद और बेच सकते है और इसको कोई संस्था या ऐप के द्वारा कण्ट्रोल किया जाता है जैसे अभी के समय में WazirX, Binance, CoinDCX, Coinbase Centralized Crypto Exchange के उदाहरण है

इन एक्सचेंज के कई फायदे होते है जो कुछ इस प्रकार से है

  • आसान इंटरफ़ेस और तेज ट्रांजेक्शन के साथ क्रिप्टो की सुरक्षा की जिम्मेदारी
  • बैंक जैसे एक आपको मिडिलमैन मिल जाता है जिससे आपके ट्रांजेक्शन सेफ रहते है
  • इसमें आपको कस्टमर सपोर्ट भी मिलता है

Decentralized Crypto Exchange (DEX)

Decentralized Crypto Exchange क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर काम करती है जिस पर किसी भी संस्था या सरकार का कोई भी नियंत्रण नहीं होता है इन एक्सचेंज को Decentralized Crypto Exchange कहते है इसके भी कई फायदे और नुकसान भी है जैसे Uniswap, PancakeSwap, SushiSwap कुछ Decentralized Crypto Exchange के उदाहरण है ये सभी ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर काम करते है

फायदे

  • सीधे आप अपने वॉलेट से ट्रांजेक्शन कर सकते है आपको किसी भी प्लेटफार्म की जरूरत नहीं है
  • इसमें आपको KYC करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है
  • फण्ड पर आपका पूरा नयंत्रण होता है
  • ब्लॉकचैन पर सुरक्षित ट्रांजेक्शन होता है

कमियाँ:

  • लेकिन नए लोगो को इस्तमाल करने में कठिनाई होती है
  • और इसमें आपको कोई भी कस्टमर सपोर्ट नहीं मिलता है

क्रिप्टो एक्सचेंज कैसे काम करता है?

अब अपने क्रिप्टो एक्सचेंज के वारे में समझ लिया है लेकिन अब हम जानते है की क्रिप्टो एक्सचेंज काम कैसे करता है किस प्रकार से इस पर buy और sell होता है

सबसे पहले आप एक अकाउंट ओपन करते है किसी भी प्लेटफार्म पर फिर इसके बाद आप अपनी KYC को पूरा करते है इसके बाद अब जब आपका कॉउंट खुल जाता है तो फिर इसके बाद आपको इसमें पैसे जमा करते है फिर आप उन पैसे से क्रिप्टो को खरीद और बेच सकते है तो इस प्रकार से ये एक्सचैज काम करता है जिसमे खरीदने और बेचने के प्राइस के अंतर पर आपको प्रॉफिट मिल जाता जाता है

क्रिप्टो एक्सचेंज के मुख्य फीचर्स

अलग अलग क्रिप्टो एक्सचेंज तरह तरह के फीचर्स देते है जिमसे कुछ फीचर्स कुछ इस प्रकार से है

फीचरमतलब
Wallet Systemजहां आपकी क्रिप्टो सुरक्षित रहती है
Buy/Sell Orderजहां आप खरीद या बिक्री के ऑर्डर लगाते हैं
Order Bookजहां खरीदार और विक्रेता की डिटेल्स दिखती हैं
Trading Pairजैसे BTC/INR, ETH/USDT
Chart & Toolsमार्केट विश्लेषण के लिए ग्राफ और टूल्स
Security SystemOTP, 2FA और एन्क्रिप्शन जैसी सु

तो ये कुछ बेसिक क्रिप्टो एक्सचेंज के फीचर्स होते है

क्रिप्टो एक्सचेंज से पैसा कैसे कमाया जाता है?

अब आपको समझ आ गया होगा की क्रिप्टो एक्सचेंज कैसे काम करता है लेकिन अब क्रिप्टो एक्सचेंज का इस्तमाल करके इससे पैसे कैसे कमाए जाते है तो चलो इसको डिटेल में जानते है

क्रिप्टो एक्सचेंज से पैसे कमाने के लिए आप क्रिप्टो ट्रेडिंग कर सकते है जैसे अपने कम कीमत पर क्रिप्टो को खरीद लेते है फिर इसके बाद इसको महँगी कीमत में बेच देते है तो इसके बीच में जो आपको प्रॉफिट होता है उससे आप पैसे कमा लेते है

इसके अलावा कुछ ऐसे प्लेटफार्म होते है जिस पर अगर आप अपने क्रिप्टो को अगर रखते है तो आपको वह पर ब्याज मिलता है इसके अलावा आप रेफरल करके भी पैसे कमा सकते है अगर आप किसी को क्रिप्टो एक्सचैंग को रेफेर करते है तो यह एक्सचेंज आपको कुछ कमीशन देते है

इसके अलावा एक और तरीका है जिससे आप क्रिप्टो एक्सचेंज से पैसे कमा सकते है जिसे Arbitrage Trading कहते है जिसमे से एक एक्सचेंज से कम कीमत पर क्रिप्टो को खरीद पर दुसरे एक्सचेंज पर महंगे में बेच देते है

भारत में Popular Crypto Exchanges

भारत में कई भरोसेमंद और सुरक्षित एक्सचेंज हैं जो RBI नियमों के अनुसार काम करते हैं:

एक्सचेंज का नामविशेषता
WazirXभारत का सबसे लोकप्रिय एक्सचेंज, ₹100 से ट्रेडिंग संभव
CoinDCXआसान इंटरफेस, फ्री KYC
ZebPayपुराने और सुरक्षित एक्सचेंजों में से एक
Giottusतेज़ कस्टमर सपोर्ट और आसान ऐप
Binanceदुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज, इंटरनेशनल ट्रेडिंग की सुविधा

एक्सचेंज की फीस और चार्ज

हर एक्सचेंज पर कुछ न कुछ चार्ज होते है तो ये चार्ज प्लॅटफॉर्म के ऊपर निर्भरत करते है जो कुछ इस प्रकार से है

चार्ज का प्रकारऔसत फीस
Trading Fee0.1% से 0.25%
Withdrawal Feeक्रिप्टो पर निर्भर
Deposit FeeUPI पर Free, बैंक ट्रांसफर पर मामूली चार्ज
Conversion Fee0.5% तक

इसलिए अगर आप किसी वह प्लेटफार्म पर ट्रेड कर रहे है तो आपको उसकी फी के वारे में पहले ही जान लेना चाहिए नहीं तो वहुत सा चार्ज आपका फी के रूप में चला जायेगा

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको क्रिप्टो एक्सचेंज के वारे में डिटेल में जानकारी दी है जिससे आपको एक सही क्रिप्टो एक्सचेंज को सेलेक्ट करने में आसानी होगा और आप भी क्रिप्टो के वारे में सिख लेंगे अगर आपको आज से पहले कभी भी क्रिप्टो के वारे में जानकारी नहीं थी तो अब आपको मैंने दे दी है लेकिन अगर आपका और भी कोई डाउट हो तो आप हमें कमेंट कर सकते है

Leave a Comment